

इस ट्रस्ट को "डॉ0 भीकम सिंह" के सानिध्य में "डॉ0 विनोद कुमार गोयल" ने अपनी अंतरात्मा की प्रेरणा व सहयोगी यथा विजय आनंद भट्ट, शरत चंद्र भारती, संदीप गौतम, श्वेता वर्मा, सुदेश कुमार, दिनेश चोपड़ा, शिवम पांडेय, ज्योति देउरकर, पुनीत कुमार, गौरव कुमार, कु0 विभा गुप्ता, सुनीज कुमार, अखिल गोयल, संजीव वर्मा, दिवाकर भारद्वाज, आशीष गुप्ता, अमित चोपड़ा, नीलम गोयल, राहुल गोयल, विशाल गोयल, वैभव गुप्ता, डॉ0 अयुषी गोयल, संजय कुमार गोयल, रितु कंसल, दीपशिखा गोयल, गरिमा गोयल, सुरेंद्र पाल मित्तल व अभिषेक मित्तल के साथ दिनांक 1 अप्रैल 2021 को जनपद गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में स्थापित किया ।
इस ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, जैविक कृषि के विकास और धार्मिक, तकनीकी व शैक्षिक पुस्तकों शोध-पत्रों के प्रकाशन के कार्य के साथ, वह प्रत्येक कार्य करना जो अंतोदय, सर्वोदय व राष्ट्रहित मे हो ।




